Kapoor Ke Fayde- क्या कपूर के ये फायदे नहीं जानते है आप?

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

कपूर के फायदे, औषधीय गुण-धर्म, एवं लाभ व नुकसान !

Posted on Mar 30, 2022
कपूर के फायदे, औषधीय गुण-धर्म, एवं लाभ व नुकसान !
Share this blog

कपूर का परिचय और फायदे (Introduction and benefits of Kapoor in hindi)

कपूर तो वैसे हर घर में उपयोग किया जाता है परन्तु बहुत कम लोग कपूर के फायदे (Kapoor ke fayde) जानते होंगे। जैसा की आप सबको पता है कपूर सफ़ेद रंग का मिलने वाला एक पदार्थ है जिसका उपयोग आमतौर पर पूजा-हवन में किया जाता है। इसके अलावा कपूर एक उपयोगी औषधि भी है। आयुर्वेद में इसे अपने गुणों के कारण विशेष औषधीय स्थान प्राप्त है। कपूर की गंध काफी तेज और मनमोहक होती है और यह स्वाद में काफी तीखा होता है।। आयुर्वेद में कपूर के इस्तेमाल को कीटाणुनाशक और हवा शोधक के तौर पर माना जाता है।

मुख्य तौर पर जापान, भारत और चीन में मिलने वाला कपूर कई समस्याओं के इलाज में उपयोग किया जाता है। ये तीन प्रकार के होते है चीनी अथवा जापानी कपूर, भीमसेनी अथवा बरास कपूर, हिंदुस्तानी अथवा पत्रीकपूर। भारतीय कपूर के वृक्ष छोटे है। उनकी पत्तियाँ ढाई से 4 इंच लंबी, जड़ से कुछ ऊपर तीन शिराएं होती है, और मसलने पर कर्पूरतुल्य गंधवाली होती हैं। कपूर के पेड़ मध्यमवर्गीय आकार के होते है।  कपूर का वानस्पतिक नाम (Botanical Name) सिनामोमस कैफोरा (Cinnamomum Camphora) है, और यह लॉरेसी (Lauraceae) कुल से सम्बन्ध रखता है। वैज्ञानिकी शोधों के मुताबिक कपूर की तासीर गर्म होती है। इसके तेल में गर्माहट पहुंचाने वाले तत्व होते है जो नसों की संवेदनशीलता को कम करने में मदद करते है।

कपूर बनाने की विधि (How to make Camphor)

कपूर बनाने के लिए इसके छाल और लकड़ियों से तेल निकाला जाता है। फिर इस तेल को आवसन विधि द्वारा तैयार किया जाता है और एक निश्चित आकार दिया जाता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- अर्जुन की छाल के है बहुत फायदे, जानिए सेवन करने का तरीका !

कपूर के फायदे (Kapoor Ke Fayde)

आप हर रोज पूजा-पाठ के लिए कपूर जलाते है पर क्या आप जानते है की कपूर के क्या फायदे (kapoor ke fayde) है, इसे हम किस-किस समस्या में उपयोग कर सकते है? आइये इसके बारे में जानते है -

त्वचा की खुजली व जलन करे दूर (Remove itching and burning of the skin)

कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसमें एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है। यह त्वचा की खुजली व जलन से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। इस आयल को त्वचा आसानी से सोख लेती है और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण खुजली व जलन से राहत मिल जाती है। इसके लिए एक कप नारियल तेल में एक चम्मच पिसा हुआ कपूर मिक्स करके प्रभावित त्वचा पर लगाएं।

khujli me kapoor ke fayde

मुंहासों से राहत से राहत दिलाए (Provides relief from acne)

अपने एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह त्वचा पर मुंहासों से राहत दिला सकता हैं। शोधों के अनुसार जिनकी त्वचा ऑयली होती है उनके लिए कपूर बहुत फायदेमंद होता है। मुंहासों से निजात पाने के लिए एक कप नारियल के तेल में कपूर की दो छोटी टिक्की मिलाकर इसकी थोड़ी-सी मात्रा प्रभावित त्वचा पर लगाएं।

इसे भी जरूर पढ़ें:- जानिए विदारीकंद के 5 बेहतरीन फायदे !

फटी एड़ियों से आराम दिलाए (Get relief from cracked heels)

ठण्ड के मौसम में अक्सर एड़ियां फटने लगती है। कपूर फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है। फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए दोनों पैर एड़ियों तक डूबने भर का किसी बर्तन में पानी गर्म कर लें और उसमे कुछ कपूर की गोलियां दाल दें। सहन योग्य होने पर कुछ देर तक अपने पैरो को इस पानी में रखें फिर किसी सूती कपडे से साफ़ कर लें। ऐसा लगभग 15-20 दिन तक आजमाए राहत मिलेगी।

fati ediyo ke liye kapoor ke fayde

बालों को बनाए मजबूत (Make hair strong)

कपूर का तेल बालों के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। इसे नारियल तेल के साथ मिश्रण करके लगाने से रुसी (Dandruff) कम होते है। रुसी कम मरने के साथ-साथ यह बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- अशोक की छाल के गुण-धर्म, फायदे और नुकसान!

बवासीर के इलाज में उपयोगी (Useful in treating piles)

बवासीर के समस्या में भी कपूर बहुत उपयोगी माना जाता है। जब बवासीर के कारण गुदामार्ग में असहनीय दर्द और पीड़ा होती है, उस समय कपूर और नारियल का तेल मिलाकर बवासीर वाली जगह पर लगाना चाहिए। इससे दर्द से राहत मिलती है और सूजन में भी कमी आती है।

bawasir me kapoor ke fayde

जले-कटे और मुँह के छालों से आराम दिलाए (Relieves from burns and mouth ulcers)

किचन में काम करते वक्त हाथ जल जाये या सब्जी काटते समय हल्की सी ऊँगली काट जाए तो एंटीबायोटिक क्रीम का का उपयोग करते है। पेट की गर्मी या किसी अन्य वजह से मुँह में छाले पड़ जाये तो खाने में तकलीफ होती है। इन सभी समस्याओं में भीमसेनी कपूर यानि बरास बहुत उपयोगी होता है यह दवाइयों से भी जल्दी काम करता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- सोंठ के फायदे और और सेवन करने का सही तरीका !

चोट के सूजन से राहत दिलाए (Relieve swelling of injury)

कपूर में शोथहर गुण होता है जो सूजन से आराम दिलाने में मदद करता है। अगर चोट या किसी अन्य कारणवश शरीर में सूजन आ गयी है तो आप कपूर की मदद से राहत पा सकते है। दरअसल, कपूर को नारियल या किसी तेल में मिलाकर लगाने से सूजन कम होती है।

soojan me kapoor ke fayde

खांसी से आराम दिलाने में मददगार (Helpful in relieving cough)

खाँसी की समस्या में कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। खाँसी यदि रात की नींद ख़राब कर रही है तो इसे शांत करने के लिए कपूर को सरसों या तिल के तेल में डाल कर कुछ समय के लिए रख दें। फिर इस तेल से पीठ और छाती पर हल्के हाथ से मालिश करें जिससे खाँसी शांत होती है, क्योंकि कपूर में कफ को शांत करने का गुण होता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- क्या है स्वप्नदोष (नाइटफॉल) की समस्या होने का कारण और इसे कैसे रोकें?

कपूर के नुकसान (Side effects of Camphor in hindi)

जैसा की हमने ऊपर के आर्टिकल में बताया कपूर तीन प्रकार के होते है। प्रत्येक कपूर सेवन योग्य नहीं होता है। आज में मार्केट में अधिकतम कपूर रासायनिक प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। कपूर का आवश्यकता से अधिक उपयोग नुकसान पंहुचा सकता है। क्योंकि आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है अधिक मात्रा में यह दाहजनक और मादक विष हो जाता है। बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन जानलेवा हो सकता है। वही गलत प्रकार के कपूर के सेवन से एलर्जिक लक्षण देखने को मिल सकते है। इसलिए सेवन से पहले चिकित्सकीय सलाह आवश्यक है।

kapoor ke nuksan in hindi

कपूर के दुष्प्रभाव (Side effects of Camphor) की स्थिति में उल्टी, मितली, चक्कर आना, पुरे शरीर पर खुजली, जलन, चकते होना संभव है।

किस प्रकार कपूर का उपयोग सुरक्षित है?

कपूर का सुरक्षित उपयोग निचे दिए गए निम्न तरीको से किया जा सकता है-

सेवन के लिए नेचुरल भीमसेनी कपूर (बरास ) सुरक्षित है।

कपूर शरीर के बाहरी हिस्से पर उपयोग के लिए सुरक्षित है।

कपूर को अन्य औषधीय तेलों के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ना जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए हो सकता है इस जानकारी से किसी के समस्या का समाधान हो जाये। हम आपके लिए हेल्थ सम्बंधित और भी आर्टिकल लाते रहेंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment, Or Medical Advice. Products, Services, Information, And Other Content Provided On This Site, Including Information That May Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)