खजूर के 6 अनोखे स्‍वास्‍थ्‍य ला‍भ

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

खजूर खाने से होने वाले अद्भुत स्वास्थय और सौंदर्य लाभ

Posted on Nov 29, 2021
खजूर खाने से होने वाले अद्भुत स्वास्थय और सौंदर्य लाभ
Share this blog

खजूर खाने के अचूक लाभ (Absolute Benefits of Eating Dates):-

अभी के आधुनिक समय में खजूर के बारे में सभी लोग जानते होंगे। क्या आपको पता है की खजूर का सेवन करने से शरीर को कितने प्रकार के फायदे होते है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि है जिसका सेवन करने से कई रोगो का इलाज किया जा सकता है। शरीर में शारीरिक कमजोरी हो या खून की कमी, जलन , बुखार हो या ज्यादा प्यास लगने की समस्या में खजूर का सेवन करना बहुत लाभकारी है।

जानते है खजूर क्या है?

खजूर को "खर्जूरी" के नाम से भी जाना जाता है। (Khajur khane ke fayde in hindi) खजूर का पेड़ 30-40 फीट तक बढ़ता है। इसका तना शाखाविहीन कठोर, गोलाकार और खुरदरा होता है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर मधुर , पौष्टिक , संतोष दिलाने वाला , वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है। खजूर और खारेक में विटामिन , प्रोटीन , रेशे और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार माना जाता है। खजूर को उपवास में भी उपयोग किया जाता है। खजूर का रायता भी बनता है और खजूर की चटनी भी बनाई जाती है।

खजूर में पाये जाने वाले अनेक तत्व शरीर के लिए उपयोगी है आइये जानते है।

विटामिन A से शरीर के अंग अच्छी तरह से विकसित होता है।

विटामिन B ह्रदय के लिए लाभकारी है।

विटामिन C से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।

खजूर धातुवर्धक तथा कफनाशक है।

स्वास्थ के लिए खजूर के फायदे :-

एनीमिया (खून की कमी) में उपयोगी :- खून की कमी हो जाने से थकान, धबराहट जैसी तकलीफ होने लगती है। ऐसे में थोड़े समय तक लगातार खजूर का सेवन करना चाहिए। पुराने एनीमिया में, दिमाग को खून की आपूर्ति कम होती है। जिसके कारन चक्कर आना, भूल जाना आदि लक्षण दिखाई देता है ऐसे में ६ महीने तक आहार में खजूर ले, इससे आराम मिलती है। 

पेट दर्द , कमर दर्द में आराम देता है :- ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द और कमर दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में खजूर ,आधा चम्मच मेथी के साथ पानी में उबालकर पिने से राहत मिलती है।

वजन बढ़ाने के लिए :- अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। (weight gain powder for females) अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो हर रोज चार से पांच खजूर खाना शुरू करना चाहिए।

कब्ज से राहत :- जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। खजूर को पानी में डालकर रखिये और सुबह उठकर खाने से कुछ ही दिन में फरक नजर आएगा।

सेक्स पावर बढाती है :-  खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, आदि मिनरल्स पाए जाते हैं। खजूर कई यौन समस्याओं को भी दूर करता है, यह सेक्स हार्मोन के लेवल में वृद्धि करने का कार्य करता है। पुरुषो के साथ महिलाओं को भी सेक्सुअल समस्या को दूर करने के लिए खजूर का सेवन करना चाहिए।  

और जानिए :- जानिए तनाव कैसे करता है आपके सेक्सुअल लाइफ को प्रभावित 

त्वचा के लिए :- खजूर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं और त्वचा पर निखार आता है।  

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment, Or Medical Advice. Products, Services, Information And Other Content Provided On This Site, Including Information That May, Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)