हरा धनिया, धनिया दाल व धनिया पाउडर खाने के फायदे- Dhaniya Benefits in Hindi

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

हरा धनिया, धनिया दाल व धनिया पाउडर खाने के फायदे- Dhaniya Benefits in Hindi

Posted on Nov 08, 2022
हरा धनिया, धनिया दाल व धनिया पाउडर खाने के फायदे- Dhaniya Benefits in Hindi
Share this blog

धनिया खाने के फायदे- Benefits of coriander in hindi

 

धनिया का इस्तेमाल प्रत्येक घर में अनेक प्रकार से किया जाता है। लोग धनिया का उपयोग सब्जी को स्वादिष्ट और खुश्बूदार बनाने के लिए करते है। हरी धनिया को चटनी के रूप में, धनिया बीज को मसाले के रूप में और धनिया दाल को पाचक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पर सवाल ये है क्या लोग धनिया के फायदे (dhaniya ke fayde) जानते है? धनिया सिर्फ एक स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों की खान है। चाहे बात हरा धनिया की हो, धनिया बीज व दाल की हो या धनिया पाउडर की हो, यह हर प्रकार से लाभ पहुंचाता है। एक्सपर्ट मानते है, धनिया पानी पीने के (dhaniya pani peene ke fayde) व सूखा धनिया खाने के (sukha dhaniya khane ke fayde) बहुत सारे फायदे है। 

 

धनिया में मौजूद पोषक तत्व- Nutrients in coriander in hindi

खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर है, ये पोषक तत्व कई तरह से लाभ पहुंचाकर स्वस्थ रहने में मदद करते है। धनिया में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, और मिनरल होते हैं। इसके अलावा हरे धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन "सी" भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। धनिया कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्या को दूर करने में सक्षम है।

 

धनिया का वानस्पतिक नाम व परिवार- Botanical name and family of coriander

धनिया का वानस्पतिक नाम (Botanical name) कोरिएण्ड्रम सैटाइवम (Coriandrum sativum Linn) है और यह एपिएसी (Apiaceae) परिवार का पौधा है। पुरे भारत भर में इसे मुख्यतः धनिया के नाम से ही जाना जाता है वही कुछ राज्यों में इसे धाना, धाने और धानया नाम से भी पुकारा जाता है। वहीँ भारत से बाहर अंगेजी देशों में इसे अंगेजी में Coriander के नाम से जाना जाता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- जानिए काले एवं सफ़ेद जीरा पानी के फायदे और नुकसान!

 

धनिया के फायदे- Benefits of coriander in hindi

आगे जानिए अनेक समस्याओं में धनिया पानी पीने के फायदे और धनिया बीज/दाल व धनिया पत्ती खाने के फायदे तथा उपयोग का सही तरीका-

हरा धनिया के फायदे- Coriander leaves benefit in hindi

coriander leaves in hindi

धनिया पत्ते में (Coriander leaves) में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन "ए" और "सी" भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। यह एनीमिया, पाचन कमजोरी, आँखों की रोशनी और डायबिटीज जैसे समस्याओं में अधिक फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह वजन घटाने तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने में भी मददगार होता है।

 

एनीमिया से दिलाए राहत- Provides relief from anemia

आयरन से भरपूर धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाने में तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही यह आपके खून में आयरन की मात्रा भी बढ़ाता है। इसलिए यह एनीमिया को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एंटीऑक्सीएडेंट, मिनरल, विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण धनिया कैंसर के लक्षणों से भी बचाव करता है।

 

पाचन शक्ति बढ़ाये धनिया- Coriander to increase digestion in hindi

धनिया एक प्रमुख पाचक के रूप में जाना जाता है। भोजन के साथ धनिया पत्ती का चटनी भोजन का टेस्ट बढ़ा देता है और भोजन के पाचन क्रिया को भी तेज कर देता है। इसके अलावा भोजन उपरांत एक चम्मच धनिया दाल को चबाकर खाने से भी भोजन आसानी से पच जाता है। पेट में गैस और दर्द की समस्या में धनिया दाल चबाने या 1 गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया पाउडर मिलकर पीने से गैस और दर्द से आराम मिलता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- जानिए विदारीकंद के 5 बेहतरीन फायदे !

 

आँखों की रोशनी बढ़ाये- Increase eyesight

वो लोग जिनके आँखों की रोशनी कमजोर है उनके लिए हरा धनिया पत्ती बहुत उपयोगी होता है। हरे धनिया में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हरे धनिया का इस्तेमाल नियमित तौर पर करने से आँखों को रोशनी बढ़ती है।

 

डायबिटीज में फायदेमंद- Beneficial in diabetes

हरा धनिया डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड जैसे कई कंपाउंड प्लाज्मा ग्लूकोज को सामान्य रखने में मदद करते हैं। यह रक्त में ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में अत्यंत उपयोगी औषधि है। धनिया पत्ती को चबाने से या इसका चटनी नियमित सेवन करने से रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

 

धनिया दाल व धनिया पानी पीने के फायदे- Dhaniya pani pine ke fayde

dhaniya pani pine ke fayde in hindi

साबुत धनिया या दाल में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, और मिनरल होते हैं। धनिया दाल चबाकर खाने या धनिया का पानी पीने के कई फायदे है। यह भी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसका सेवन वजन नियंत्रण, कोलेस्ट्राल का स्तर कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने, थायरॉइड से राहत पाने एवं बालों की कमजोरी मिटाने तथा अन्य कई समस्याओं में मददगार होता है।

 

वजन नियंत्रित करता है- Controls weight

अगर आप वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो धनिया के पानी (dhaniya pani) को डाइट में शामिल करें। धनिया पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इससे  इससे शरीर में अनावश्यक फैट जमा नहीं होता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है एक्सपर्ट मानते है की इसके इस्तेमाल से कुछ हद तक फैट कम होने लगता है और वजन भी कम होने लगता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- लौह भस्म के फायदे, नुकसान और इसे बनाने का तरीका

 

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करें- Reduce cholesterol level

कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ने के समस्या में आपको धनिया का इस्तेमाल बढ़ा देना चाहिए। हरे और सूखे धनिया में ऐसे तत्व पाए जाते है जो कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने में मदद करते है। इससे राहत पाने के लिए मरीज की भोजन के साथ हरे धनिया का उपयोग और धनिया के बीजों को उबालकर पानी पीना चाहिए जिससे धीरे-धीरे कोलेस्ट्राल का स्तर निचे आ जायेगा।

 

इम्युनिटी बढ़ाये- Boosts immunity

अगर आप भी कमजोर इम्युनिटी से परेशान है तो धनिया पानी का इस्तेमाल अवश्य करें। धनिया पानी के सेवन से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

इसे भी जरूर पढ़ें:- चित्रक के फायदे, नुकसान और सही उपयोग विधि!

बालों की मजबूती बढ़ाये- Increase hair strength

धनिया में विटामिन के, सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। धनिया पानी का सेवन बालों को मजबूत बनाने और तेजी से ग्रोथ में मदद करता है। रोजाना धनिया के पानी के सेवन से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है।

 

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ना जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए हो सकता है इस जानकारी से किसी के समस्या का समाधान हो जाये। हम आपके लिए हेल्थ सम्बंधित और भी आर्टिकल लाते रहेंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment, Or Medical Advice. Products, Services, Information, And Other Content Provided On This Site, Including Information That May Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)

Related Posts