पुरुष यौन स्वास्थ्य के लिए कीगल एक्सरसाइज के फायदे | Kegel Exercise Benefits in Hindi

Need help? Call +91 9099857272

Need help? +91 9099857272

Need help? Call +91 9099857272

क्या है कीगल एक्सरसाइज और किस तरह बढ़ाता है पुरुषों की यौन क्षमता !

Posted on Jan 13, 2022
क्या है कीगल एक्सरसाइज और किस तरह बढ़ाता है पुरुषों की यौन क्षमता !
Share this blog

 

हैल्लो दोस्तों, आज हम जानेंगे कीगल एक्सरसाइज़ के बारे में की आखिर क्या है कीगल एक्सरसाइज़? (What is Kegel Exercise in hindi) तथा कीगल एक्सरसाइज़ के फायदे (Benefits of Kegel Exercise in hindi) और करने का सही तरीका क्या है !

 

दोस्तों, कीगल एक्सरसाइज शीघ्रपतन जैसे यौन कमजोरी से जूझ रहे पुरुषों (Benefits of kegel exercises for men in hindi) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल आज के समय में स्ट्रेस, तथा अन्य शारीरिक समस्याओं के वजह से पुरुष अपने यौन जीवन का खुलकर आनंद नहीं उठा पाते है। एक्सपर्ट्स मानते है की खुशहाल यौन जीवन के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरुरी है। अब शारीरिक फिटनेस में तो सम्पूर्ण शरीर की बात हो रही है यानि आप पूर्ण रूप से फिट रहे। लेकिन पेल्विक फ्लोर (Pelvic Floor) का क्या? आप ऊपर से कितने भी हेल्दी रहे परन्तु जब तक अंदर से पेल्विक फ्लोर मजबूत नहीं होगी आप जल्दी डिस्चार्ज हो जायेंगे। इसलिए सेक्सुअली फिटनेस के लिए कीगल एक्सरसाइज (Kegel exercises benefits sexually) बहुत जरूरी है।

क्या है कीगल एक्सरसाइज? (What is Kegel Exercise in hindi)

आपको आसान भाषा में समझाते है कि कीगल एक्सरसाइज क्या होता (What is Kegel Exercise) है। हमारे शरीर के आंतरिक ढांचे में कमर के निचे दोनों बटक के बीच में मसल्स होता है जो हमारे मल मार्ग, मूत्र मार्ग, यूट्रस और ब्लेडर से जुड़ा होता है। उदहारण के तौर पर जानते है- पेशाब करते वक्त बीच में रोकने के लिए या शौच के समय प्रेशर मैंटेन करने के लिए जिन मांसपेशियों का उपयोग आप करते हैं उन्हें ही पेल्विक मसल्स कहा जाता है। इस मसल के कमजोर होने से पुरुष अपने स्खलन पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और जल्दी स्खलित हो जाता है। इस मसल्स को मजबूती देने के लिए हम जिस एक्सरसाइज का उपयोग करते है उसे कीगल एक्सरसाइज के नाम से जाना जाता है।

Kegel exercise benefits for men in hindi


इसकी खोज डॉक्टर अर्नाल्ड कीगल ने की थी जो एक महान अमेरिकी गयनेकोलॉजिस्ट थे। कीगल एक्सरसाइज आपकी पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से यूट्रस, ब्लैडर, छोटी आंत और रेक्टम को मजबूती मिलती है। इसे नियमित रूप से किया जाए, तो मूत्राशय पर नियंत्रण और यौन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। यहां तक की किसी व्यक्ति में इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन हो, तो यह भी दूर हो जाएगा।

 

पुरुषों के लिए कीगल एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Kegel Exercises for Men)

 

पुरुषो के लिए कीगल एक्सरसाइज के बहुत फायदे (Benefits of Kegel Exercises for Men) है। जैसा की आपको बताया इसे करने के दौरान शरीर के अंदुरुनी और निचले हिस्से की कसरत होती है, जिससे इस हिस्से में रक्त प्रवाह अच्छे तरीके से होता है। इसलिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction Problem) से पीड़ित पुरुषों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने पर पेल्विक फ्लोर तथा प्रजनन इंद्रियों को ऊर्जा मिलती है। जिससे कामेच्छा में बृद्धि होती है तथा पुरुष का अपने स्खलन पर नियंत्रण होने लगता है। इस प्रकार कीगल एक्सरसाइज पुरुषों और उनके समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।

kegel exercise benefits in hindi


महिलाओं
के लिए भी है फायदेमंद (Beneficial for women too)

महिलाओ के लिए कीगल एक्सरसाइज (kegel exercises benefits for women) उनकी योनि की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बताया जाता है। इसे करने से उनकी योनि सामान्य से ज्यादा खुलती है और उन्हें सेक्स के दौरान अनचाहे दर्द से आराम मिलता है। डिलीवरी के दौरान बर्थ कैनाल से निकालने के लिए बच्चे को पुश करने से कमजोर और डैमेज हुई पेल्विक मसल्स को ठीक करने के लिए कीगल एक्सरसाइज की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद ब्लैडर कंट्रोल की समस्या सभी औरतो को होती है चाहे बच्चा सिजेरियन हो या नार्मल। बच्चे के जन्म के बाद यूरिनरी लीकेज के मामले कॉमन होते हैं। दरअसल, डिलीवरी के बाद पेल्विक फ्लोर ढीला हो जाता है और पेशाब पर नियंत्रण नहीं हो पाता है। ऐसे में यह व्यायाम पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

benefits of kegel exercise for women


कीगल
एक्सरसाइज़ करने का सही तरीका (Right way to do Kegel exercises)

अगर आपको कीगल एक्सरसाइज करने का सही तरीका नहीं पता होगा तो इससे आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि थोड़ा-बहुत पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। तो आइये जानते है इसे करने का सही तरीका -

सबसे पहले तो ये जान लीजिये की इसे करने के लिए किसी आसन की जरूरत नहीं होती है। इसे आप बैठ कर, खड़े होकर या लेटकर भी कर सकते है। इसमें आपको अपने पेल्विक मसल्स को अंदर की तरफ खींचना होता है। जैसे अगर आपको पेशाब बिच में रोकना होता है तो आप अंदर की तरफ खींचने की क्रिया करते है। इसके अलावा आप एक जगह बैठ कर शांत दिमाग से पेल्विक मसल्स पर ध्यान केंद्रित कर भी यह एक्सरसाइज पूरा कर सकते है। दूसरा पीठ के बल लेटकर कमर के निचले हिस्से को ऊपर करे और पेल्विक मसल्स को अंदर की तरफ खींचे।

kegel exercise ke fayde in hindi


नोट
:-

  • एक बार खींचे तो 5 सेकंड खींचकर रखे धीरे-धीरे ज्यादे देर तक रोकने का अभ्यास करे।
  • सुबह-दोपहर-शाम 10-20 बार ऐसा करें या सुबह-शाम 20-20 बार करें।
  • खाली पेट करें साथ ही ब्लैडर भी खाली रहे तभी करें अन्यथा मूत्राशय की मांशपेशियां कमजोर पड़ सकती है।
  • कीगल एक्सरसाइज के दौरान साँस लेते रहे और पेल्विक मसल्स के अलावा किसी और मांशपेशी को न भींचे।
  • एक लिमिट में करें क्योंकि किसी भी चीज की अति फायदे की जगह नुकसान कर सकती है।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ना जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए हो सकता है इस जानकारी से किसी के समस्या का समाधान हो जाये। हम आपके लिए हेल्थ सम्बंधित और भी आर्टिकल लाते रहेंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment Or Medical Advice. Products, Services, Information And Other Content Provided On This Site, Including Information That May, Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, the actual product may differ.)